सोनभद्र, फरवरी 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज हाईडिल खेल मैदान में चल रहे क्रिक्रेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में हाइटेक हॉस्पिटल रांची को हराकर चंदौली ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। चंदौली ने टॉस जीतकर के गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए हाइटेक हॉस्पिटल रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 178 रन बनाए। जिसमें अमन शर्मा ने सर्वाधिक 38 रन का योगदान दिया। चंदौली की ओर से बालिंग करते हुए विकास पांडे ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके । लक्ष्य के पीछा करने उतरी चंदौली की टीम 18 ओवर में दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। इसमें उत्तम ने सर्वाधिक 90रन नॉट आउट और उमेश यादव ने 83 रन नॉटआउट का योगदान दिया। क्रिक्रेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच रहे उमेश यादव ने 83 रनों की पारी...