रांची, मार्च 5 -- रांची। श्रीश्याम मित्र मंडल के 53वें स्थापना दिवस पर हरमू रोड के श्रीश्याम मंदिर में रंग रंगीलो श्री श्याम अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे से गणेश पूजन, ध्वज स्थापना और हवन का आयोजन मंदिर में होगा। इसके बाद एक बजे से बाबा श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा महादेव सरोवर मंदिर, बड़ा तालाब के पास सेवा सदन पथ से निकलेगी। इसमें 1,100 श्याम प्रेमी राजस्थानी वेशभूषा में हाथों में ध्वजा लहराते हुए नगर भ्रमण करेंगे। इस भव्य शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। गुजराती डांडिया का कार्यक्रम भी खास होगा। महादेव सरोवर मंदिर से दोपहर एक बजे यात्रा प्रारंभ होकर रंगलाल जालान रोड, रांची एक्सप्रेस गली, मौलाना आजाद कॉलेज, कोतवाली थाना, शहीद चौक से पुस्तक पथ होते हुए गांधी चौक से होकर ढिबरी पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.