रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। निजी विद्यालयों की तर्ज पर रांची के सरकारी स्कूलों में भी वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस सत्र से ही स्कूलों को अनिवार्य रूप से आयोजन करना होगा। पहली से आठवीं कक्षा के लिए यह अनिवार्य है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईई) को निर्देश दिया है, वे स्कूलों में आयोजन सुनिश्चित कराएंगे। बादल राज ने कहा है कि जबतक बच्चों के लिए सभी तरह की गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा, तबतक सर्वांगीण विकास की परिकल्पना संभव नहीं है, इससिए मार्च अंत तक सभी स्कूलों को वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक आयोजन करने हैं। स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, इसके बाद आयोजन कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों में अभी तक अनिवार्य रूप से वार्षिकोत्सव की परंपरा नहीं है। कुछ स्कूल अपने स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.