रांची, दिसम्बर 26 -- रांची। रांची में जोरों की ठंड और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने धारा-163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 27 से 31 तक स्थगित कर दिया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने येलो जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.