देवघर, नवम्बर 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। रांची में 2 नवंबर को झारखंड सेपकटकरा संघ के तत्वावधान में 8वीं झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर सेपकटकरा चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए देवघर की टीम शनिवार सुबह दुमका इंटरसिटी ट्रेन से रांची के लिए रवाना हुई। 8 सदस्यीय टीम में निकिता सोरेन, सोनी मरांडी, सिमरन हांसदा, रक्षा वर्मा, रति कुकरी, दीप प्रिया कुमारी और निशा कुमारी शामिल हैं, जबकि कोच के रुप में निधि रानी भी टीम के साथ रांची रवाना हुई। इस बात की जानकारी देते हुए देवघर जिला सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने बताया की देवघर की टीम सेपकटकरा में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां से कई बच्चियां राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। इस वर्ष धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर की महिला कैटेगरी में राज्य चैंपियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.