लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ ने गुरुवार को मड़ियांव भिठौली तिराहे के पास से झारखंड के अफीम तस्कर मो. वसीम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ढाई किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत 12.50 लाख रुपये बताई जा रही है। डिप्टी एसपी एसटीफ दीपक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर मो. वसीम झारखंड के चतरा इलाके के सदर रहमतनगर का रहने वाला है। सर्विलांस टीम की मदद से उसे मड़ियांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2.56 किलो अफीम बरामद हुई है। संजू, वसीम को अफीम की खेप तैमारा के पास जंगल में देता था। इसके बाद संजू वहां से लेकर निकल लेता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से वह यूपी, दिल्ली, हरियाणा में बेचता था। वसीम के खिलाफ मड़ियांव थाने के साथ ही कई अन्य राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। दोगुना मूल्य पर बेचता था वसीम डिप्टी एसपी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.