नई दिल्ली, जुलाई 26 -- शुक्रवार को झारखं लोक सेवा आयोग ने 2023 परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा में रांची के धुर्वा साइट-4 के रहनेवाले संदीप प्रकाश ने जेपीएससी में अपने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है। उन्हें 8वीं रैंक और पुलिस सेवा मिली है। संदीप कहते हैं कि पुलिस सेवा ही उनकी पहली पसंद है। वे पुलिस सेवा में रहकर राज्य व देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता शिव शंकर प्रसाद पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। मां मृदुला सिन्हा गृहणी हैं। उन्होंने कहा कि वे शुरू से सेविल सेवा में ही जाना चाहते थे। यूपीएससी में चार बार प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा शुरू से पसंद थी, इसलिए यही मेरी च्वाइस भी थी। संदीप ने 10वीं की पढ़ाई 2012 में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल से पूरी की। 2012 में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना से 2015 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.