रांची, दिसम्बर 8 -- रांची विशेष संवाददाता। पिस्का मोड़ निवासी किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के छात्र यश कुमार सिन्हा ने आईईकेओ नेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का मान बढ़ा दिया है। 4 से 8 दिसंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यश ने 90 किलोग्राम ओपन वेट लो-किक वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर पहला स्वर्ण अपने नाम किया। यश ने म्यूजिकल वेपन इवेंट में भी अपनी उत्कृष्ट तकनीक, गति नियंत्रण और संतुलन का शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। लगातार दो स्वर्ण जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परचम लहराया है। यश ने इससे पूर्व इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का...