जमशेदपुर, जनवरी 30 -- जमशेदपुर। आजाद हिंद एक्सप्रेस से पुणे पढ़ने जा रहे दो भाईयो की बैग बुधवार रात टाटानगर स्टेशन पर छूट गई थी, जो उसके पिता रवि प्रकाश झा ने गुरुवार को रांची से आकर लिया। बैग में 5000 रुपए और मैट्रिक और प्लस टू का सर्टिफिकेट,पैनकार्ड एवं अन्य दस्तावेज थे। बताया जाता है कि, दोनों भाई कृष झा व राज आर्यन झा पुणे में बीबीए एलएलबी और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ट्रेन पर चढ़ने की हड़बड़ी में उनका बैग प्लेटफार्म पर छूट गया था। उन्होंने रेल मदद एप पर शिकायत कर मदद मांगी। इससे वाणिज्य उपाधीक्षक चंदन सिंह, कैटरिंग इंस्पेक्टर राकेश व अन्य सक्रिय हो गए। खोजबीन में बैग मिलने पर उसके रांची निवासी पिता को सूचना दी गई। बैग पाकर झा दंपत्ति ने रेलकर्मियों के तत्परत्ता की सराहना की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.