रांची, अगस्त 9 -- रांची में चिड़ियाघर जाने के शौकीन लोगों, खासकर बच्चों के लिए खुशखबरी है। यहां के चिड़ियाघर में अब उन्हें नए जानवरों को भी देखने को मिलेगा। भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची और प्राणी उद्यान अलीपुर, कोलकाता के बीच 7 अगस्त 2025 को हुए जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची में एक मादा उत्तरी जिराफ और सिल्वर फीजेंट का एक जोड़ा लाया गया। मादा जिराफ का नाम मिस्टी है। इसकी उम्र 6 साल है। जिराफ के आने और उतारने के समय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी और मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, झारखंड, रांची परितोष उपाध्याय भी वहां मौजूद रहे। जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण आदान-प्रदान कार्यक्रम था, जो कई दिनों से लंबित था और जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस आदान-प्रदान के अंतर्गत प्राणी उद्यान अलीपुर, कोलका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.