वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इन दिनों रांची के ऑड्रे हाउस में लगी राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला सह प्रदर्शनी में कैनवास पर काशी मुखर हो रही है। काशी की परंपरा, स्थापत्य और संस्कृति को काशी के होनहार चित्रकार अनिल शर्मा ने अभिव्यक्ति दी है। 'आगाज' शीर्षक से प्रदर्शनी एवं कार्यशाला हाउस ऑफ वीएसबी की ओर से आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में उन्होंने दो चित्र तैयार किए हैं। एक में काशी में गंगा के पक्के घाट और उसके किनारे दशकों से शान से खड़ी इमारतों की शृंखला प्रदर्शित की गई है। दूसरी चित्रकृति काशी के औघड़ संतों की परंपरा और उनकी जीवनशैली को दर्शा रही है। उनकी दोनों ही कृतियां विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं। प्रदर्शनी की संकल्पना हाउस की संस्थापक वंदना भार्गव की है। प्रदर्शनी का क्यूरेशन प्रसिद्ध कलाकार और कला लेखक राम प्...