धनबाद, मई 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। रांची में छह मई को कांग्रेस की प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाना है। अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना है। रैली पुराना विधानसभा मैदान में होगी। धनबाद के कांग्रेसी एक साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। सभी की भागीदारी जरूरी है। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगे। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने शुक्रवार को पार्टी की बैठक में कहीं। हाउसिंग कॉलोनी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा हुई। नौ मई को जिलास्तरीय रैली: तय किया गया कि जिलास्तरीय संविधान बचाओ रैली नौ मई को होगी। दोपहर तीन बजे रैली होगी, जिसमें अधिक से अधिक कांग्रेसियों को शामिल होने का आह्वान किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव रामप्रीत यादव, डेलीगेट मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर यादव, योगेंद्...