रांची, जनवरी 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में मंगलवार को जल स्रोत और पेयजल व्यवस्था को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने पेयजल व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अपना स्पष्ट और तथ्यपरक जवाब दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारुका और शुभम कटारुका ने अदालत को बताया कि हाल ही में इंदौर में दूषित पानी से हुई घटना एक चेतावनी है और ऐसी ही स्थिति यदि रांची में बनी रही तो यहां भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.