रांची। हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- झारखंड की रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में आए बदलाव और लगातार कई जिलों में ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश और आसमान से ओले बरसने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। वहीं, रविवार को भी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर शनिवार को भी ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। कुछ जगह तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हुआ। राजधानी में दिनभर मौसम के साफ रहने के बाद शाम 4 बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए और ओलों की बौछार के साथ पानी बरसने लगा। भारी मात्रा में ओले गिरने से खेतों में फसलों, फलों और सब्जियों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची के अलावा लोहरदगा और बोकारो के बेरमो में भी ओलावृष्टि हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.