रांची, अप्रैल 9 -- रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न एयरलाइंस के विमानों की आवाजाही की नई समय-सारिणी मंगलवार को जारी की गई। समर शेड्यूल के तहत जारी नई सारिणी में तीन विमानों का परिचालन नहीं होगा। नए शेड्यूल के मुताबिक, प्रतिदिन यहां से 28 उड़ानों की आवाजाही होगी। जबकि, इससे पहले 31 उड़ानें उपलब्ध थीं। बंद होनेवाली विमान सेवा में एक सुबह 8.50 बजे आनेवाले एयर इंडिया की कोलकाता-रांची-कोलकाता और दो विमान दिल्ली-रांची-दिल्ली के हैं। दिल्ली के उक्त दो विमान में से एक 12.10 बजे और दूसरा अपराह्न 3.25 बजे रांची आता है। जबकि, यह समय-सारिणी अगले तीन महीनों के लिए होगी। यह सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पूर्व की तरह रांची में विमानों का परिचालन सुबह 7.20 से आरंभ होकर रात को 21.05 बजे तक होगा। यह सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.