दुमका, दिसम्बर 17 -- दुमका, प्रतिनिधि।रांची इंटरसिटी ट्रेन से एक 45 वर्षीय युवक को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए पीजेएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर रात की है। रांची से इंटरसिटी ट्रेन दुमका करीब 11 बजे रात में पहुंची। जेनरल बोगी में एक 45 वर्षीय युवक बेहोश पड़ा था। स्टेशन के आरपीएफ जवानों ने युवक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पॉकेट से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि जेनरल बोगी में होने की वजह से उसकी पहचान करने में भी दिक्कत हो रही है। वह बोगी में बेहोश पड़ा था। उसे उठाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। नगर थाना की पुलिस ने शव को फिलहाल उठाकर पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है। शव की पहचान...