रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' के तहत रविवार को एक और परीक्षा झारखंड के तीन केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह प्रतिष्ठित परीक्षा रांची के अलावा धनबाद और जमशेदपुर में होगी, जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। राजधानी रांची में परीक्षा के लिए लालपुर स्थित गोल इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। केंद्र के द्वार सुबह 9 बजे से ही खोल दिए जाएंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकरण में बना नया रिकॉर्ड इस वर्ष हिन्दुस्तान ओलंपियाड के प्रति छात्रों में भारी उत्साह देखा गया है, जिसके चलते पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.