बहराइच, जून 28 -- नवाबगंज, । नानपारा नवाबगंज मार्ग के बीजे गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चार युवक घायल हो गए। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। जबकि दूसरी बाइक रांग साइड रही। दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट के रहे। घायलों को निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शनिवार दोपहर लगभग 11 :30 बजे हुई। एक बाइक पर सवार पिपराहावा गांव निवासी सज्जन अली (22), मकसूद (20), चांद बाबू (7) घायल हो गए। यह नानपारा से नवाबगंज की तरफ आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार मनिहारन गांव निवासी रिजवान घायल हो गया। यह मनिहारिन गांव लिंक रोड से गलत दिशा में आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनो बाइक सवार तेज रफ्तार कि वजह से भिड़ंत का शिकार हुए। इलाके में गश्त करने वाली यूपी डायल 112 की टीम हो या थाने की पुलिस ऐसे वाहन चालकों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.