देवघर, फरवरी 19 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के रांगा मोड़ से रहस्यमय ढंग से गायब 15 वर्षीया किशोरी का 72 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाबत किशोरी के मामा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने कुछ संभावित लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन के आधार पर नगर पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किशोरी के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार किशोरी के गायब होने की घटना के पीछे साजिश भी हो सकती है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.