देवघर, जनवरी 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। रांगा मोड़ मैदान में रविवार को रंगा मोड़ प्रीमियर लीग का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच रोमांचक माहौल में हुआ। तीसरा क्वार्टर फाइनल का मुकाबला रांगा मोड़ बुलडोजर टीम बनाम अपोलो क्लीनिक टीम के बीच हुआ। इस मैच में अपोलो क्लीनिक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांगा मोड़ बुलडोजर टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन बनाया। टीम की ओर से आयुष राज ने मात्र 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपोलो क्लीनिक टीम रांगा मोड़ बुलडोजर के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 47 रन पर सिमट गई। इस प्रकार रांगा मोड़ बुलडोजर टीम ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्...