गिरडीह, जनवरी 16 -- डुमरी। ग्राम रक्षा देवी मंदिर रांगामाटी में गुरुवार को ग्राम रक्षा देवी के वार्षिक पूजन का आयोजन किया गया। इसमें पुजारी (नाया) रूपलाल सिंह, शिवा साव, अमित साहू ने भगवती स्थान पर पूजा की। साथ ही निकट स्थित तालाब से माथे पर कलश भरे जल को लाकर अर्पित किया। वहीं कई भक्तों ने जलते अंगारों पर चल कर परंपरा का निर्वहन किया। साथ ही बजरंग ध्वज के बांस पर काफी ऊंचाई तक जाकर झूलने का काम किया। मां के पिंडों एवं कपीसों में अर्पित प्रसाद को ऊपर से लुटाने का काम किया गया। जिसे प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में चमत्कारी शक्ति है जो भी व्यक्ति अपनी मनोकामना मां के समक्ष सच्चे हृदय से रखता है। माता उसकी मनोकामना पूर्ण करती है। फिर वह व्यक्ति अगले वर्ष मन्नतें पूरी होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.