बोकारो, जनवरी 13 -- कसमार थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्थित डीप बोरिंग में लगा 2 एचपी का किर्लोस्कर कंपनी का समरसेबल वाटर पंप सहित 250 फीट इलेक्ट्रीक सर्विस तार, 250 फीट पाईप व रस्सा की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व विधायक बबीता देवी ने अपने विधायक मद से वर्ष 2018 में डीप बोरिंग सहित समरसेबल पंप अधिष्ठापन कराया था। इस केंद्र की सेविका रूपा महतो एवं सहायिका अनिता देवी ने बताया कि अब बच्चों को पेयजल की गंभीर समस्या हो उत्पन्न हो गयी है। कसमार थाना को घटना की लिखित सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.