जमशेदपुर, अगस्त 19 -- दक्षिण पूर्व जोन आरपीएफ के आईजी एसके मिश्रा ने रविवार को चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत ओडिशा स्थित रांगरा स्टेशन के पास हुए नक्सली विस्फोट की जांच की। उन्होंने रागड़ा स्टेशन और पोस्ट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया। सूचना के अनुसार, आरपीएफ महानिदेशक सोनाली मिश्रा भी बिमलगढ़ पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर सकती हैं। इसे देखते हुए जोन और मंडल के अधिकारी जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। मालूम हो कि नक्सलियों ने 3 अगस्त की सुबह बंद के दौरान लाइन पर विस्फोट किया था। इसमें लाइन गश्त पर तैनात कीमैन एतवा उरांव (58) की मौत हो गई थी, जबकि कीमैन बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया था। नक्सलियों ने 24 घंटे में तीन बार लाइन पर विस्फोट कर रेलवे को दहला दिया। इसके चलते बिमलगढ़ की ओर मालगाड़ियों का परिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.