भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर। बिजली मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को होली फैमिली फीडर से जुड़े इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता अमित कुमार के अनुसार सोमवार सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान खुले तारों की जगह कवर्ड वायर लगाने का काम होगा। डीआईजी कोठी और फायर ब्रिगेड चौक इलाके की बिजली प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के बाद ही आपूर्ति बहाल होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...