बांका, फरवरी 22 -- बांका। जिले में इन दिनों मौसम के असामान्य बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। डाक्टरों के अनुसार वातावरण में धूल-कण की अधिकता और दिन में तेज धूप तथा शाम ढलते ही शुष्क हवा चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि, बदलते मौसम के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से दमा या एलर्जी से ग्रसित मरीजों को अधिक परेशानी हो रही है। जिस कारण सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, बुखार और लगातार खांसी जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। अस्पतालों के ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.