बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- रहुई व अस्थावां में शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू फोटो : अस्थावां ट्रेनिंग : अस्थावां में गुरुवार को वीएसएस की ट्रेनिंग में शामिल प्रशिक्षु व अन्य। रहुई/अस्थावां, निज संवाददाता। अस्थावां और रहुई प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित कर समिति को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हर टीम में मास्टर ट्रेनर को शामिल किया गया है। डीपीओ ने बताया कि फिलहाल पांच प्रखंडों में प्रशिक्षण शुरु करायी गयी है। चरणबद्ध तरीके से सभी प्रखंडों में समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.