बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड में वनसुअरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार को वनसुअरों ने मादाचक गांव की रीना देवी, सुल्तानपुर की अनुष्का कुमारी व प्रखंड कॉलोनी के शुभम कुमार को काटकर जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन उन्हें निजी अस्पतालों में ले गये हैं। इन घटनाओं से प्रखंड में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग व प्रखंड प्रशासन से वनसुअरों को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.