बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- फोटो : रहुई दरबार-रहुई अंचल में शनिवार को फरियादियों की बात सुनते अधिकारी। रहुई, निज संवाददाता। भूमि-विवाद के मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को सीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष ललित विजय की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया। दरबार में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गयी। हालांकि, किसी मामले का निष्पादन नहीं हो पाया। फरियादियों को अगले शनिवार को बुलाया गया है। सीओ ने बताया कि सभी मामलों की जांच कर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.