बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- रहुई। थाना क्षेत्र के रमदईयापर गांव के खंधा से पुलिस ने 4000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि झाड़ी के नीचे छिपाकर रखा गया घोल बरामद किया गया। धंधेबाज की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...