बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- रहुई डेंटल कॉलेज में मनाया गया तीसरा स्थापना दिवस वर्ष 2022 में डेंटल ओपीडी का किया गया था शुभारंभ फोटो : रहुई डेंटल : रहुई दंत चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाते बीडीएस कोर्स के छात्र-छात्राएं। रहुई, निज संवाददाता। पैठना-भागनबिगहा-रहुई राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में शुक्रवार को धूमधाम से तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. विकास वैभव ने कहा कि 12 दिसंबर 2022 को डेंटल ओपीडी की शुरुआत की गयी थी। यह महाविद्यालय दंत चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। हर साल 100 सीटों पर बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स के लिए नामांकन लिया जाता है। ओपीडी में रोजाना दो सौ से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे है। साथ ही, सामान्य रोगियों की इलाज के लिए ओपीडी सेवा मिल रही है। अत्याध...