बिहारशरीफ, मार्च 21 -- रहुई के युवाओं को रोजगार के लिए दी गयीं बकरियां फोटो : बकरी : रहुई में शुक्रवार को लाभुकों को बकरी देते अधिकारी सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार। रहुई, निज संवाददाता। शुक्रवार को सामान्य वबीपीएल परिवारों के आठ लाभुकों को रोजगार के लिए बकरियां दी गईं। सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि हर लाभुक को तीन-तीन बकरियां दी गई हैं। इससे पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आजीविका सुधारने में मदद मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि वे दूध, मीट और प्रजनन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकेंगे। लाभुकों को बकरियों की देखभाल और पोषण संबंधी जानकारियां भी दी गयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.