बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- रहुई के कार्यपालक पदाधिकारी को दी गयी विदाई रहुई, एक संवाददाता। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का स्थानांतरण होने पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय, उप मुख्य पार्षद अनिल पांडेय, वार्ड पार्षद परमानंद चौधरी समेत अन्य ने कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद को अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर विदाई किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि रहुई में एक वर्ष चार महीने का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। सभी लोगों का सहयोग मिला। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की। जेडीयू के जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि ट्रांसफर समान्य प्रक्रिया है। अपने कार्यकाल में कार्यपालक पदाधिकारी ने काफी अच्छा काम किया है। विकास कार्यों को रफ्तार दी। मौके पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.