लखनऊ, मार्च 25 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद चौराहे पर मंगलवार को एक बंदर ने आतंक मचा दिया। उत्पाती बंदर ने लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा। वहीं, सवारियां ले रही एक निजी बस में घुस कर बुजुर्ग के माथे पर काट लिया। बंदर ने छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। मंगलवार सुबह दरोगा चक्की पर फल का ठेला लगाने वाले रशीद पर बंदर ने हमला बोल दिया। उनको कई जगह काट लिया। रहीमाबाद चौराहे पर रमेश की बाइक पर चढ़ गया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। रहीमाबाद निवासी आदर्श को दौड़ा कर काट लिया। वहीं, काम से आए श्रवण कुमार को भी काट लिया। यही नहीं बंदर रहीमाबाद चौराहे पर खड़ी एक निजी बस में घुस गया। अचानक बंदर को देखकर सावरियां उतर कर भागने लगी। इस दौरान बंदर ने बस में बैठे दिलवार नगर निवासी बुजुर्ग जेजे राम को माथे पर काट लिया। पूरे दिन रहीमाबाद चौराहे पर बंदर से ...