लखनऊ, फरवरी 8 -- रहीमाबाद, संवाददाता। सामान खरीदने रहीमाबाद चौराहा पर आए किसान को कुत्ते ने दौड़ाकर पैर में काट लिया। घायल किसान का अस्पाताल में इलाज कराया गया। शनिवार को कटरा गांव निवासी कल्लू (40) अपने घर से पैदल रहीमाबाद चौराहा पर घरेलू सामान खरीदने आए थे। औरास रोड पर पुल के पास अचानक आवारा कुत्ते ने उन्हें दौड़ाकर पैर में काट लिया। कुत्ते से बचने के प्रयास में कल्लू सड़क पर गिर पड़े। कल्लू की आवाज सुन आस-पास के दुकानदारों ने कुत्ते को खदेड़ा। तब जाकर कहीं किसान को कुत्ते से बचाया जा सका। इसके बाद उनका इलाज अस्पताल में कराया गया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी आवारा कुत्तों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। आए दिन कुत्तों ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.