देवघर, फरवरी 2 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के स्वजनों ने थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन की मांग की है। स्वजनों के अनुसार नाबालिग रविवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। सोमवार सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे, जहां वह मौजूद नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो स्वजनों ने थाना को लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाश तेज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...