देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीया नवविवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। इस संबंध में महिला की मां ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता की शादी हाल ही में हुई है। 21 दिसंबर को उसके पिता उसे ससुराल से मायके लेकर आए थे। 22 दिसंबर दोपहर तक वह घर पर ही मौजूद थी। उस समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। उसी दौरान दोपहर बाद अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों को शुरुआत में लगा कि वह गांव में ही किसी दोस्त या परिचित के घर गई होगी और कुछ समय बाद लौट आएगी। लेकिन जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए। उसके बाद आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिल सका। लगातार खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.