देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार सुबह 8 बजे 16 वर्षीया किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। किशोरी के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। शुक्रवार अपराह्न 4 बजे पुलिस ने किशोरी को नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से खोज निकाला। किशोरी को महिला पुलिस की मदद से थाना लाया गया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की, जिससे कुछ जानकारी प्राप्त हुई। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचना देकर थाना बुलाया। सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे भी मामले से संबंधित जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने किशोरी की स्वास्थ्य जांच करायी और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। उधर किशोरी से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.