लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- अपने घर से खेत गए युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने देर रात युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। मझगई थाना क्षेत्र के गांव छब्बापुरवा निवासी रज्जाक खां का 20 वर्षीय पुत्र करामत अली शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गन्ना छीलने खेत गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे चिंतित पिता रज्जाक खां ने थाने पहुंचकर पुत्र के अचानक लापता होने की तहरीर दी और उसे बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने करामत अली को बम्हनपुर के पास लावारिस हालत में साइकि...