देवघर, फरवरी 15 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से एक नाबालिग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। नाबालिग के पिता वीरेंद्र मंडल ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि रविवार को पुत्र अंकित कुमार क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, फिर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...