मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां गंगटी गांव का ऑटो चालक दसई राय रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। उसका ऑटो झपहां में लावारिस मिला है। उसकी पत्नी रीता देवी ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि सात फरवरी को उसका पति ऑटो से उसे ड्यूटी पर पहुंचाया। दोपहर 12 बजे जब वह घर वापस आ रही थी तो झपहां में उसके पति का ऑटो खड़ा मिला, लेकिन पति का कोई अता-पता नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे उसका पति मोबाइल से किसी से स्टेशन जाने के संबंध में बातचीत कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...