हाथरस, नवम्बर 15 -- रहस्यमय ढंग से घर से लापता हुआ युवक -(A) रहस्यमय ढंग से घर से लापता हुआ युवक सादाबाद। शुक्रवार को बिसावर से एक युवक रहस्मय ढंग से लापता हो गया। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो युवक घर में नहीं था और घर से चार लाख रूपये और बाइक भी गायब थी। इस मामले में अब परिजनों ने शुक्रवार को एसपी को पत्र सौंपकर शिकायत की है। बिसावर निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र बसंतलाल अग्रवाल ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र कपिल अग्रवाल बीती गुरुवार की रात घर पर खाना खाकर सोया था। 14 नवंबर को सुबह पांच बजे जब सोकर उठे तो देखा कि कपिल कमरे में नहीं था। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं आया, जिसके बाद उसे पूरे गांव, आसपास की रिश्तेदारी आदि में तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, वहीं घर में अलमारी में रखे हुए चार लाख रूपये एवं ए...