अमरोहा, जनवरी 20 -- हसनपुर। स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डॉ.शशांक चौधरी ने कस्बे में अवैध रूप से संचालित आरएसपी क्लीनिक को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि काफी समय से क्लीनिक की शिकायत मिल रही थीं। डॉ.शशांक ने बताया कि क्लीनिक संचालक को तीन दिन के भीतर पंजीकरण व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई से खलबली मची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...