अमरोहा, नवम्बर 6 -- रहरा, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को क्षेत्र के पौरारा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य हासिल किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को भारी जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा। यातायात व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस का पसीना छूट गया। बुधवार तड़के से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से गंगा घाट पर पहुंचने लगे थे। हल्की ठंड के बावजूद सूर्योदय से पहले ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक स्नान चला। इस दौरान एसडीएम पुष्कर नाथ, सीओ दीप कुमार पंत, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान इशरत अली, रहरा थाना प्रभारी अतवीर सिंह चौहान, मेला प्रभारी देवानंद शुक्ला, रहरा ग्राम प्रधान पति नन्हे सिंह, राशन डीलर आशीष कुमार, रोजगार सेवक चरन सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। जल्लोपुर घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.