लखनऊ, जनवरी 7 -- एक बार फिर रहमान खेड़ा में तेंदुए के खौफ से लोगों में दहशत का महौल है। मंगलवार को उपोष्ण बागवानी संस्थान के जंगल में तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे का शिकार किये जाने की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन कर्मियों के कॉम्बिंग के दौरान तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले। मृत पाए गए नीलगाय के शावक की भी तेंदुए के हमले से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि तेंदुआ की मौजूदगी की पड़ताल के लिए कांबिंग की गई, लेकिन पगचिह्न नहीं मिले। जंगल में मिले नील गाय के शव के आसपास निरीक्षण किया गया। तेंदुआ की शिकार की पुष्टि नहीं हुई। एक नीलगाय के शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहले से लगे 5 ट्रैप कैमरे भी चेक किए गए, जिसमें कोई हलचल नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.