नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी होंगे। बांग्लादेश ने शपथग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्यौता दिया है। शपथ ग्रहण मंगलवार को होगा। रविवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह ऐलान किया। पहले यह अटकलें थी कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ऐसे मौके पर हो रहा है जब भारत एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पहले से ही ...