मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 24 -- रहकड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर प्रवेश द्वार के निर्माण को शमशान भूमि मे कराये जाने का आरोप लगाते हुए एक वर्ग द्वारा विरोध किया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेकर तहसील अधिकारियो ने मौके पर जाकर शमशान व तालाब भूमि की पैमाइश की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकडा मे सड़क किनारे शमशान व तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर ग्राम प्रधान द्वार प्रवेश द्वार बनाये की शिकायत ग्रामीणो ने एसडीएम से की थी। बुधवार को मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने मुआयना किया।तहसीलदार जानसठ श्रध्दा गुप्ता ने बताया की सड़क किनारे स्थित तालाब भोपा गांव के रकबा मे है। और शमसान भूमि रहकडा मे है। मौके पर दोनों की भूमि पर कब्जा हुआ पाया गया है। अवैध कब्जा करने वालो को तीन दिन का समय दिया गया है। वह अपनी फसल काट कर कबजाई गयी सरकारी भूमि को मुक्त कर दे। अन्यथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.