शामली, फरवरी 24 -- फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर के साथ चार युवकों ने रस्सी से बांधकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी शहजाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अलीपुर रोड पर चम्मच फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह फैक्ट्री से काम करने के पश्चात अपने घर के लिए चला था। कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत के पास चार लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर सरिये व बेल्टों से बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने उसे फांसी देकर मारने का भी प्रयास किया। मारपीट में उसके शरीर पर गंभीर घाव बन गए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.