बिहारशरीफ, दिसम्बर 1 -- छबिलापुर थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव से 5 दिन से था लापता लोदीपुर गांव के खंधा में केबिन से बरामद हुई लाश ग्रामीणों का आरोप-पुलिस ने दर्ज नहीं की थी शिकायत कई घंटे तक आक्रोशित ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव से पांच दिनों से एक युवक लापता था। सोमवार को उसका शव लोदीपुर गांव के खंधा में रणजीत सिंह के केबिन से बरामद किया गया। शव, रस्सी की मदद से एक बांस से बंधा हुआ था। केबिन में शराब और मुर्गा भी बरामद किया गया है। मृतक सिद्धेश्वर यादव का 29 वर्षीय पुत्र श्रवण यादव है। शव मिलते ही ग्रामीण हत्या का आरोप लगाकर आक्रोशित हो गये। उन्होंने आरोप लगाया कि गुमशुदगी की शिकायत के लिए थाना गये। थानाध्यक्ष ने यह कहकर लौटा दिया कि कहीं गया होगा, आ जाएगा। समाचार लिखे ...