मेरठ, जनवरी 3 -- गांव लाला मोहम्मदपुर रोड शुक्रवार को रस्सी बेचने वाले व्यक्ति से स्कूटी सवार युवक ने उसके रुपये छीन लिए और फरार हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। हरदोई निवासी शशि कपूर पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। बताया की वह रस्सी बेचने का काम करता है और कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए पर रहता है। शुक्रवार को वह गांव लाला मोहम्मदपुर लक्ष्मी नगर कॉलोनी के पास में जब रस्सी बेचने गया तो रास्ते में एक स्कूटी सवार युवक उसे मिला और उसने उसे रोक लिया। स्कूटी सवार युवक ने उससे दो सौ रुपये की रस्सी ली। कहने लगा कि उसके पास 500 का नोट है। तीन सौ रुपये उसे वापस दे दो। पीड़ित का कहना है कि जैसे ही वह अपनी जेब से पैसे निकालने लगा तो युवक उसके हाथ से 15 सौ रुपये छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी स्कूट...