बरेली, फरवरी 12 -- मजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय कैंपस स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल प्रतियोगिताएं बुधवार को भी हुई। शुभारंभ परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार व क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने सभी शिक्षक वर्ग व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करके किया। बुधवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत रस्सी कसी से हुई। इसमें शिक्षक वर्ग की टीम विजेता, कर्मचारी वर्ग की टीम उपविजेता रही। रस्साकसी महिला वर्ग में शिक्षक वर्ग की टीम विजेता, तृतीय श्रेणी कर्मियों की टीम उपविजेता रही। इसके बाद हुई कबड्डी प्रतियोगिता में शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग की टीम विजेता बनीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में तृतीय श्रे...